अल्मोडा। जिले में अलग अलग जगह जंगल धू-धू कर जल रहे हैं और जंगली जानवरों की जिंदगी लगातार खतरे में है कई जगह सड़क के किनारे आग लगी होने के बावजूद बुझाने के लिए कोई उचित व्यवस्था नज़र नही आ रही है। वही भाजपा प्रदेश मंत्री अनूसूचित मोर्चा नरेंद्र प्रसाद आगरी ने वन विभाग के अधिकारियो के खिलाफ़ मोर्चा खोल दिया है । नरेन्द्र प्रसाद आगरी का कहना है कि विभाग को सरकार के द्वारा समय पर बजट दिया जा रहा है और बजट प्राप्त करने के बावजूद भी वन विभाग के ज़िम्मेदार अधिकारी इन जंगलों की आग बुझाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं।
नरेंद्र प्रसाद आगरी ने कहा कि आज से पहले वन पंचायत में एक-एक फायर वॉच रखे जाते थे जिनको सरकार की तरफ से ₹5000 महीने दिया जाता था ताकि जंगलों में आग की घटनाओं के समय ये फायर वॉच गांव वालो की सहायता से आग की घटनाओं में आग बुझाने में मदद कर सके और लोगो को जागरुक कर सके । सरकार की तरफ से अब भी फायर वॉच के लिए पैसा दिया जाता है लेकिन वह पैसा केवल वन विभाग के अधिकारी हड़प जाते हैं उनके द्वारा फायर वॉच रखे ही नहीं जाते हैं और केवल पैसे को ठिकाने लगाने का कार्य किया जाता है। नरेंद्र प्रसाद आगरी ने कहा कि आदरणीय मुख्यमंत्री महोदय जी से निवेदन है की वन विभाग के उन अधिकारियों के ऊपर कार्रवाई की जाए जो अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ठीक से नहीं कर रहे हैं और जिस अधिकारी कर्मचारी की बीट जलती है उसकी तनख्वाह रोक कर उनकी सैलरी से जंगल में प्लांटेशन कराया जाए।
मुद्दा टीवी। अलमोड़ा