देहरादून। सरकार दावे कर रही है कि हर घर जल और नल दोनो मिल रहा है लेकिन कुछ खबरे ऐसी होती है जो सरकार के इन दावों पर सवाल उठाने पर मजबूर कर देती है ऐसी ही पानी से सम्बन्धित एक ख़बर है इंटर कॉलेज भगद्वारी खाल की। इंटर कॉलेज भगद्वारी खाल में पड़ने वाले बच्चे बीते 1 साल से पानी की बूंद बूंद के लिए तरस रहे है जबकि ये स्कूल देहरादून से मात्र 20 किलोमीटर की दूरी पर है। सम्बन्धित विभाग को समय-समय पर शिकायत करने पर भी समस्या का हल नहीं हुआ । मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर पर भी पानी की समस्या को बताया गया लेकिन समस्या जस की तरह बनी हुई है और आसपास के गांव वालों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है लेकिन ढाई सौ बच्चे होने के कारण इंटर कॉलेज में समस्या और बडी हो जा रही है ख़ासकर अब गर्मी के मौसम में जिसके कारण बच्चों की उपस्थिति दिन पर दिन कम होती जा रही है और बच्चे शहर के स्कूलों में आने के लिए मजबूर हो रहे हैं यह बड़ा चिंता का विषय है।
समय-समय पर एसएमसी अध्यक्ष ललित उनियाल द्वारा शासन प्रशासन को सूचना दी गई लेकिन रिजल्ट शून्य है गांव के लोगो का कहना है प्रशासन कुंभकरण की नींद सो रहा है और हमारे बच्चे गांव छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं।
मनसाराम उनियाल, मुद्दा टीवी।