20.2 C
Dehradun

हरीश रावत की अल्मोड़ा पिौरागढ़ की जनता से इमोशनल अपील, कहा अभी मै जिंदा हूं

Must read

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अल्मोड़ा , पिथौरागढ़, और बागेश्वर की जनता से एक भावनात्मक अपील की है और इस बार सारी शिकायते भूलकर कांग्रेस प्रत्याशी की जिताने को कहा है साथ ही लिखा है अभी तो मैं जिंदा हूं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपनी फ़ेसबुक वाल पर लिखा है,,,, पिथौरागड़ बागेश्वर, चम्पावत की धरती को न मैं भूला हूं और न वो मुझे भूले हैं। सन् 1991 में मुझे एक कसक रह गई कि मैं चुनाव हार गया नहीं तो केंद्र में कैबिनेट मिनिस्टर बनता। अल्मोड़ा जैसे महान संसदीय क्षेत्र को कभी भी भारत के मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री के रूप में अपना प्रतिनिधि बनवाने का सौभाग्य नहीं मिल पाया। इस क्षेत्र बेटे तो कैबिनेट मंत्री भी बने, मुख्यमंत्री भी बने और बड़े पदों पर भी विराजमान हुए, मगर भारत सरकार में उनका अपना चुना हुआ सांसद कैबिनेट दर्जे मंत्री नहीं बन पाया। श्री Pradeep Tamta में यह क्षमता है, एक बार सारी शिकायतें भूलकर प्रदीप को वोट दीजिए और इस ऐतिहासिक कमी को दूर करने का अवसर बनाइये।
इंडिया गठबंधन आएगा, प्रदीप कैबिनेट मिनिस्टर बनेगा। हमारे पास काम करने के लिए इन चारों जिलों में बहुत सक्षम विधायक और पूर्व विधायक हैं, उनमें मंत्री और मुख्यमंत्री बनने की क्षमता है, उन पर भरोसा रखिये। फिर अभी तो मैं जिंदा हूं,,

अब देखना होगा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की इस अपील का अल्मोड़ा की जनता पर कितना असर होता है। आपको बता दें अल्मोड़ा से इस बार कांग्रेस ने प्रदीप टम्टा को मैदान पर उतारा है प्रदीप टम्टा 2009 में अल्मोड़ा से जीतकर संसद पहुंचे थे लेकिन 2014और 2019में प्रदीप टम्टा को यहां से हार का सामना करना पड़ा था।

मुद्दा टीवी ख़बर।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article