देहरादून ।कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने राजपुर विधानसभा के अंबेडकर नगर मंडल के बूथ संख्या 6, शक्ति केंद्र-25 के इंद्रेश नगर वार्ड में कुलभूषण अग्रवाल के घर प्रधान मंत्री के”मन की बात” कार्यक्रम को कार्यकर्ताओ के साथ सुना।कार्यक्रम से पूर्व कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री जी की मन की बात संपूर्ण देश की आवाज बन चुकी है।आज मन की बात कार्यक्रम ने समाज में नई ऊर्जा का संचार करने का काम किया है।मन की बात’ कार्यक्रम सदैव ही हमें राष्ट्र निर्माण मे सकारात्मक सोच के साथ स्वयं की भागीदारी के लिए प्रेरित करता है 9 साल पहले 3 अक्टूबर 2014 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा विजयादशमी से शुरू किया गया, मन की बात का यह ऐतिहासिक सफर आज अपने 110वें पड़ाव पर पहुंचा है,।यह सबूत है माननीय नरेंद्र मोदी जी और देश की जनता के बीच मजबूत जुड़ाव और लगाव का। साथ ही रेखा आर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में लोगों को अनेक प्रकार की विभिन्न जानकारी प्राप्त होती है अतः हर एक व्यक्ति को मन की बात कार्यक्रम को अवश्य सुनना चाहिए।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सभी कार्यकर्ताओं से केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर घर और अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की बात कही।इस अवसर पर कार्यक्रम में कैंट विधायक सविता कपूर ,प्रदेश निकाय प्रकोष्ठ संयोजक विशाल गुप्ता ,महामंत्री दीपक सिंघल ,प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी युवा मोर्चा ऋषभ पाल ,पार्षद मनोज जाटव ,बूथ अध्यक्ष महेंद्र अस्थाना ,वरिष्ठ कार्यकर्ता दीपक सिंघल, सहित सभी पदाधिकारी,कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
मुद्दा टीवी।