अयोध्या में श्री राम लाल का बहुप्रतीक्षित प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोचार के साथ संपन्न हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंदिर के गर्भ गृह में रामल्ला की प्रतिमा का अनावरण भी किया। मुख्य पुरोहितो के साथ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश के मुख्य्मंत्री योगी आदित्यनाथ , उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने भी प्राण प्रतिष्ठा के दौरान पूजा अर्चना की।
इस मौके पर प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद एक नए कालचक्र का उद्भव हुआ है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद लोगो को संबोधित करते हुए प्रधानमन्त्री ने कहा कि रामल्ला अब टेंट में नही रहेंगे उन्हे मंदिर मिल गया है। मोदी कहा कि आज हमे सदियों के धैर्य की धरोहर मिली है और राममंदिर देश को समायोजित करने वाल सबसे बड़ा सूत्र है। वहीं इस मौके पर राजनीति,खेल, और सिनेमा जगत की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रही।
