13.3 C
Dehradun

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कुमाऊं महोत्सव में प्रतिभाग , लोक परंपराओं से जुड़ने का किया आह्वाहन

Must read

अल्मोड़ा । कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बीती रात अल्मोड़ा में आयोजित कुमाऊं महोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।इस दौरान कार्यक्रम में लोक कलाकारों द्वारा विभिन्न मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। साथ ही लोकगायिका माया उपाध्याय ने अपने गीतों के माध्यम से सभी को झूमने पर मजबूर किया।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार लोक संस्कृति एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा इसे बढ़ावा देने के लिये निरंतर प्रयासरत है,जिसके लिए काफी कार्य किये जा रहे हैं। हमारी युवा पीढ़ी अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की ताकत को पहचाने तथा इसके विस्तार के लिये आगे आयें, कुमाऊ महोत्सव जैसे आयोजन हमारी लोक विरासत, लोकगीत, लोक नृत्य के साथ संस्कृति के विविध आयामों से परिचित कराने में मददगार होते हैं।

इस अवसर पर मेला समिति अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ,मुख्य संयोजक शेखर लकचोरा ,संगरक्षक अमरनाथ सिंह ,प्रदेश कार्यकारणी सदस्य रवि रौतेला , गौरव पांडेय ,विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी , जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल ,जिला पंचायत सदस्य महेश नयाल उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article