देहरादून।
डीएवी कॉलेज में दीवार गिरने से एक पूर्व छात्र की मौत का मामले में सभी छात्र संगठनों ने डीएवी कालेज प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने छात्र संघ अध्यक्ष डीएवी कॉलेज दयाल दयाल बिष्ट के नेतृत्व में डीएवी मैनजमेंट के सचिव मानवेन्द्र स्वरूप की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली। ये शव यात्रा डीएवी पीजी कॉलेज से ईसी रोड, सर्वे चौक, करणपुर बाजार होते हुए डीएवी चौक पहुंची यहां प्रतीकात्मक रूप से शव दहन किया गया।
छात्रसंघ अध्यक्ष दयाल बिष्ट ने कहा बहन सुष्मिता तोमर ने एक माह पूर्व ही कनिष्ठ सहायक पद डिग्री कॉलेज पुरोला में ज्वाइनिंग की थी लेकिन मैनेजमेंट व कॉलेज प्रशासन के लापरवाही ने निर्दोष बहन को मौत के घाट उतार दिया। पूर्व में कई बार महाविद्यालय को लिखित व मौखिक रूप से महाविद्यालय के जर्जर स्थिति व दीवार के गिरने की सूचना दी गयी थी लेकिन उनकी बात को अनदेखा किया गया।
महानगर मन्त्री उज्ज्वल सेमवाल ने कहा कि ABVP कार्यकर्ता प्राचार्य के आर जैन के इस्तीफे, दोषियों पर मुकदमा की मांग को लेकर दिन रात 3 दिनों से धरना दे रहे है । इस दौरान सुमित कुमार, यशवंत पंवार, ऋषभ मल्होत्रा, विपिन भट्ट, सागर तोमर, नवदीप राणा, अमन जोशी, विकास टम्टा, सचिन चमोली, ऋतिक नौटियाल, अलंकृत, आदि उपस्थित रहे।
मुद्दा टीवी ख़बर।