17.6 C
Dehradun

राजस्थान के रण में अहम भूमिका निभाएगी देवभूमि की बेटी, मिली अहम जिम्मेदारी

Must read

देहरादून । भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ती रावत भारद्वाज को राजस्थान के आगामी विधानसभा चुनाव हेतु, उदयपुर शहर जिले की प्रवासी प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गयी है, और इसी के चलते वह जिले की चुनाव प्रबंधन समिति और समन्वय समिति की बैठकों में शामिल हुई जिसमे कि गुजरात के पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल एवं दिल्ली के प्रान्त संगठन मंत्री पवन राणा भी उपस्थित रहे इसके साथ -साथ सोशल मीडिया की बैठकें, मंडल के बूथ अध्यक्षों की, पन्ना प्रमुखों की बैठकें की, ओ.बी.सी सम्मलेन तथा महिला शक्ति सम्मलेन को सम्बोधन किया। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री और उदयपुर जिला प्रवासी प्रभारी दीप्ति रावत ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने कार्यों, जनहितैषी नीतियों, सुशासन और विकास का रोड मैप लेकर चुनाव मैदान में उतरेगी कहा कि राजस्थान महिला अपराध में नंबर वन पर पहुंच गया है।

दीप्ति रावत ने उदयपुर भाजपा पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान मोदी सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश की आधी आबादी महिलाओं के दर्द को उन्होंने समझा और मातृशक्ति के लिए अनेक ऐतिहासिक योजना चलाई जैसे कि जल मिशन योजना, किसान नीति, उज्ज्वला योजना, इसके साथ साथ लोकतंत्र में महिलाओं का गौरव बढ़ाते हुए 33% आरक्षण देकर लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पारित करके महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है । कांग्रेस के 5 साल के शासन में 2 लाख महिला उत्पीड़न और 30 हजार दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज हुई हैं। उन्होंने कहा कि इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि गहलोत सरकार कैसे चल रही है।
दीप्ति रावत ने कहा कि भाजपा जो बोलती है, वह करके दिखाती है। केंद्र की मोदी सरकार ने जनता से किया अपना हर वादा निभाया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता कांग्रेस सरकार से तंग आ चुकी है। जनता के पास इस सरकार को उखाड़ फेंकने का मौका है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में भाजपा की जीत तय है।

मुद्दा टीवी ख़बर।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article