26.7 C
Dehradun

अल्मोडा, मनिआगर के लोगों ने कहा बीजेपी सांसद और विधायक अगर वोट मांगने आए तो दिखाएंगे काले झंडे,52 परिवार आज भी बिना पानी के

Must read

अल्मोडा।मनियागर गांव के लोगों ने अब बीजेपी सांसद अजय टम्टा और विधायक मोहन सिंह मेहरा से अपील की है कि वो गांव में ज़िला अध्यक्ष अल्मोडा अनूसूचित मोर्चा विरेंद्र कुमार आर्य और ज़िला पंचायत के अधिकारियो की मिलीभगत से हुए घोटाले के खिलाफ डीएम अल्मोड़ा को जांच के लिए कहे ताकि गांव में हुए घोटालों की सच्चाई का पता चल सके साथ ही उन्होंने कहा कि वर्तमान में 23 लाख की योजना का जो कार्य जिला पंचायत के अधिकारियों की वजह से और विरेंद्र कुमार ठेकेदार की वजह से अटकी है वह भी जल्दी से जल्द शुरू करवाई जाए ताकि गांव के लोगों को पानी मिल सके गांव के लोगों का कहना है कि आज भी 52 परिवार बिना पानी के जी रहे हैं।

गांव के लोगों का कहना है कि इस गांव के सांसद और विधायक दोनों भाजपा के हैं और आज तक गांव की व्यवस्थाओं को लेकर और गांव की समस्याओं को लेकर इनकी ओर से एक बार भी गांव में भ्रमण नहीं किया गया है यहां तक कि बीजेपी ज़िला अध्यक्ष अनूसूचित मोर्चा वीरेंद्र कुमार आर्य द्वारा 30 लाख की योजना हड़पने के बाद हम लोग विरेंद्र कुमार द्वारा कराई जा रही 23 लाख की पानी की योजनाओं में अनियमितता के बारे में सांसद महोदय और विधायक महोदय और पूर्व डीएम अल्मोड़ा वंदना सिंह को भी पत्र लिख चुके हैं लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है सांसद महोदय का यह नजदीक का गांव है और खुद हमारे सांसद अनुसूचित जाति का प्रतिनिधित्व करते हैं लेकिन इतना सब कुछ होने के बाद भी हमारे सांसद महोदय के द्वारा एक बार भी ये बात कही नही उठाई गई की क्यों नहीं आज तक यहां पानी के नल लगे,पिछले 5 सालों से हमारे सांसद महोदय कहां गुम है पता नहीं 52 परिवार आज भी बिना पानी के रह रहे हैं । कहने को यह गांव आदर्श गांव है लेकिन इसकी हालत ऐसी है कि हम कह नहीं सकते ना रास्ते हैं ना पानी के नल है और ना ही पीने के लिए स्वच्छ जल है । भाजपा के ही जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अल्मोड़ा वीरेंद्र कुमार आर्य ने पेयजल योजना के तहत लाखों की पानी की योजना हड़प डाली है लेकिन कोई सुनने वाला और कोई कहने वाला नहीं है ।

गांव की लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जिला अध्यक्ष अल्मोड़ा अनुसूचित मोर्चा वीरेंद्र कुमार आर्य का भी अब गांव में विरोध किया जाएगा साथ ही बीजेपी के सांसद और विधायक अब दोबारा 2024 मे गर वोट मांगने गांव में आए तो गांव वालों के द्वारा उन्हें काले झंडे दिखाए जाएंगे ।

मुद्दा टीवी ख़बर,

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article