23.2 C
Dehradun

भारतीय सूचना के अधिकारी संजीव सुंद्रियाल ने संभाला , उत्तराखंड दूरदर्शन और आकाशवाणी समाचार प्रमुख का पद, कहा समाचारों की विश्वसनीयता पर रहेगा ज़ोर

Must read

देहरादून। भारतीय सूचना सेवा के अधिकारी श्री संजीव सुन्द्रियाल ने क्षेत्रीय समाचार एकांश, आकाशवाणी एवं दूरदर्शन देहरादून में बतौर समाचार प्रमुख पदभार संभाल लिया है। इससे पहले वे आकाशवाणी, शिमला में बतौर राज्य संवादादाता व संपादक के तौर पर कार्यरत थे। संजीव सुन्द्रियाल ने बताया कि वे उत्तराखण्ड समाचारों की विश्वसनीयता और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने का काम करेंगे।

गौरतलब है कि पिछले लगभग एक साल से आकाशवाणी और दूरदर्शन समाचार में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से नियमित तौर पर किसी अधिकारी की तैनाती नही की गई थी, ऐसे में अब नियमित अधिकारी की तैनाती होने से क्षेत्रीय समाचारों की गुणवत्ता में सुधार हो सकेगा। उल्लेखनीय है कि हाल ही में श्री संजीव सुन्द्रियाल ने आकाशवाणी केंद्र, देहरादून से कुमाऊनी और गढवाली समाचार बुलिटेन का प्रसारण और दोपहर में 10 मिनट के अतिरिक्त बुलेटिन का प्रसारण शुरू करवाया था। उन्होंने क्षेत्रीय समाचारों का प्रसारण आकाशवाणी और दूरदर्शन केंद्र, देहरादून से शुरू करवाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। श्री सुन्द्रियाल वर्ष 2012 से 2017 तक आकाशवाणी, देहरादून में पहले भी समाचार प्रमुख के तौर पर अपनी सेवांए दे चुके हैं ।

मुद्दा टीवी ख़बर।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article