24.2 C
Dehradun

प्रधानमंत्री ने मन की बात मे उत्तराखंड के भोजपत्रों का किया जिक्र, सीएम धामी ने कहा धन्यवाद मोदी जी

Must read

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आकाशवाणी से मन की बात कार्यक्रम में भोजपत्र के संदर्भ में चमोली जिले की नीति माना घाटी की महिलाओं के पत्र की चर्चा की प्रधानमंत्री ने कहा कि इन महिलाओं ने उन्हें पिछले वर्ष अक्टूबर में भोजपत्र पर एक अनूठी कलाकारी भेंट की थी । प्राचीन काल से ही हमारे शास्त्र और ग्रंथ इन्ही भोजपत्रों में सहेजे जाते रहे हैं। महाभारत की रचना भी भोजपत्र में ही की गई थी ।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की यह महिलाएं भोजपत्र पर सुंदर कलाकृतियां और स्मृति चिन्ह बना रही है माणा गांव की यात्रा के दौरान उन्होंने इस अनूठे प्रयास की सराहना करते हुए पर्यटक से स्थानीय उत्पादों को खरीदने की अपील की थी । प्रधानमन्त्री मोदी ने प्रसन्नता व्यक्त की कि भोजपत्र उत्पादों को तीर्थयात्री और पर्यटक बहुत पसंद कर रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में यह भी कहा कि इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस से पहले ही शहीदों के सम्मान में ,मेरी माटी मेरा देश ,,अभियान शुरू किया जाएगा ।अमृत महोत्सव के दौरान शहीदों की स्मृति में कई कार्यक्रम आयोजित होंगे और लाखों ग्राम पंचायतों में विशेष शिलालेख स्थापित किए जाएंगे ।

श्री मोदी ने कहा कि मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत देश भर में अमृत कलश यात्रा आयोजित की जाएगी प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली में राष्ट्रीय स्मारक के पास अमृत वाटिका बनाई जाएगी जिसमें देशभर से लाई गई मिट्टी और छोटे पौधों का उपयोग किया जाएगा। वही प्रधानमत्री मोदी का धन्यवाद करते हुए प्रदेष के मुख्य्मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मोदी जी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में उत्तराखंड के भोजपत्रों का उल्लेख किया है उसके लिए मैं प्रधानमन्त्री जी का बहुत बहुत धन्यवाद करता हूं प्रधानमन्त्री अपने हर कार्यक्रम में हमेशा उत्तराखंड का उल्लेख करते हैं जो दिखाता है कि मोदी जी उत्तराखंड के प्रति विषेश लगाव रखते हैं। साथ ही धामी ने कहा कि श्री मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार स्थानीय उत्पादों को बड़ावा दे रही है और उनकी ब्रांडिग के साथ साथ पैकेजिंग और मार्केटिंग का प्रशिक्षण भी दे रही है।

मुद्दा टीवी ख़बर

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article