उत्तराखंड सरकार ने लगातार बारिश को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक अहम फैसला किया है अब सरकार ने उत्तराखंड में हो रही मूसलाधार बारिश को देखते हुए सभी सरकारी स्कूल ,निजी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों की छुट्टी घोषित की है साथ ही साथ सभी शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक अध्यापकों और कर्मचारियों सहित सभी को अवकाश दिया है अब उत्तराखंड में 14 जुलाई और 15 जुलाई को सभी स्कूलों की छुट्टी रहेगी ।
आपको बता दें राज्य में पिछले 1 हफ्ते से लगातार हो रही बारिश की वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है अल्मोड़ा बागेश्वर उधम सिंह नगर हरिद्वार देहरादून और जौनसार सहित कई इलाकों में बारिश की वजह से कई सड़कें व पुल टूट चुके है और राज्य को कई सौ करोड़ का नुकसान अभी तक हो गया है।
वही सरकार और प्रशासन लगातार इस आपदा की घड़ी में जनता को राहत देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है खुद मुख्य्मंत्री पुष्कर सिंह धामी जगह जगह जाकर राहत और बचाव कार्य का निरिक्षण कर रहे हैं।

मुद्दा टीवी ख़बर, देहरादून