21.5 C
Dehradun

स्थापना दिवस के उपलक्ष्य मे फीस में 50 प्रतिशत की छूट देगा बीएफआईटी कॉलेज देहरादून

Must read

देहरादून। पिछले कई सालों से शिक्षा के क्षेत्र में जाना पहचाना नाम बीएफआईटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन ने अपनी स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड मूल के गरीब, ओबीसी , एससी, और सैन्य परिवार के बच्चों के लिए बीएफआईटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के अंतर्गत संचालित होने वाले सभी कोर्सों की फीस में 50% की छूट देने की घोषणा की है ।

इस संबंध में बीएफआईटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के निदेशक श्री अनिंदर सिंह अरोड़ा ने जानकारी देते हुए कहा कि बीएफआईटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन पिछले 22 सालों से देहरादून में अलग-अलग राज्यों के बच्चों को शिक्षा दे रहा है हमारे वहां न केवल भारत देश के अलग-अलग राज्यों के बच्चे पढ़ चुके हैं बल्कि नेपाल, भूटान अफ्रीका, कनाडा और अफगानिस्तान से भी कई छात्र डिग्री लेकर आज अपने-अपने क्षेत्र में अच्छा काम कर रहे हैं । कोरोनाकाल के बाद अब बहुत सी चीजें बदल गई है पहाड़ के बच्चों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जिस कारण कई युवा चाहते हुए भी आज उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सफल नहीं हो पा रहे हैं पहाड़ के बच्चों की इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए हमने उत्तराखंड के सभी वर्गों के बच्चों के लिए बीएफआईटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के अंतर्गत संचालित होने वाली सभी कोर्सों चाहे वह पत्रकारिता हो या आईटी हो या होटल मैनेजमेंट हो या कोई और कोर्स हमने उन कोर्स की फीस में 50% की छूट देने का निर्णय लिया है । इस छूट का फायदा लेने के लिए उत्तराखंड राज्य का मूल निवास प्रमाण पत्र लाना जरूरी होगा ।

आपको बता दें की बीएफआईटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस देहरादून के सुधोवाला में स्थित है जो पिछले 22 सालों से कई कोर्स अपने वहा संचालित करते आ रहा है इसके अंतर्गत संचालित होने वाले कुछ कोर्स हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से संबंधित है और कुछ कोर्स उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी से सम्बन्धित हैं और कुछ कोर्स श्रीदेव सुमन यूनिवर्सिटी से सम्बन्धित है। अगर आप भी इस संबंध में कोई जानकारी चाहते हैं तो आप इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं 9719460515 और ।7300777709 अनिंदर सिंह अरोड़ा, निदेशक बीएफआईटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन

मुद्दा टीवी ख़बर, देहरादून

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article