23.2 C
Dehradun

कुमाऊनी और गढ़वाली बुलेटिन शुरू होने से युवाओं का बड़ेगा अपनी भाषा के प्रति रुझान

Must read

देहरादून। आकाशवाणी देहरादून से अब हर शाम गढ़वाली और कुमाऊनी भाषा में न्यूज़ प्रसारित हो रही है जो की एक सराहनीय पहल है। गढवाली और कुमाऊनी भाषा उत्तराखंड में बोली जाने वाली दो प्रमुख भाषाएं हैं और सरकार इन भाषाओं को प्रोत्साहन देने के लिए समय-समय पर अनेक योजनाएं चलाती रहती हैं और बड़े-बड़े मंचों से समय-समय पर युवाओं से आह्वान करती है कि अपनी भाषा के प्रचार और प्रसार के लिए आगे आए।

वहीं अब आकाशवाणी देहरादून से कुमाऊनी और गढ़वाली भाषा में न्यूज़ बुलेटिन शुरू होने से इनडायरेक्टली इन दोनों भाषाओं का प्रचार प्रसार तो होगा ही साथ ही हमारी नौजवान युवा पीढ़ी भी इन भाषाओं के प्रति आकर्षित होगी क्योंकि आकाशवाणी जैसे बड़े मंच से कुमाऊनी और गढ़वाली भाषा में उत्तराखंड के लोगों के लिए न्यूज़ बुलेटिन ब्रॉडकास्ट होना अपने आप में एक बड़ी बात है आज भी उत्तराखंड में एक पीढ़ी ऐसी है जिसे अपनी भाषा में ही बात करना और अपनी भाषा में ही बातें सुनना पसंद है। यह पीढ़ी है हमारे दादा-दादी ,नाना नानी की जो आज भी केवल और केवल अपनी भाषा में ही चाहे वह कुमाऊनी हो या चाहे वह गढ़वाली हो या फिर कोई और भाषा उसी में ही बात करते हैं इस पीढ़ी के लिए इस एफएम रेडियो के जमाने में अपनी भाषा में ऑलइंडिया रेडियो से खबरें सुनना एक बहुत बड़ी बात है।

वहीं जब मुद्दा टीवी की टीम ने समाचार प्रमुख आकाशवाणी देहरादून के संजीव सुंदरियाल से बात की तो उन्होंने कहा कि आज हमारी नौजवान पीढ़ी को जरूरत है कि आज के इस नए जमाने में हमारी नौजवान पीढ़ी अपनी जड़ों से जुड़े रहे और अपनी बोली भाषा का भी ज्ञान हमारी युवा पीढ़ी को हो । और यह हमारी एक नैतिक जिम्मेदारी है कि हम अपनी आने वाली पीढ़ी को अपनी संस्कृति अपनी बोली भाषा से जुड़ने में उनकी सहायता करें । साथ ही उन्होंने कहा कि कुमाऊनी और गढ़वाली में न्यूज़ बुलेटिन शुरू होने से उत्तराखंड के लोगों को अपनी भाषा में खबरें सुनने को तो मिलेंगे ही साथ ही हमारी आने वाली युवा पीढ़ी भी अपनी बोली भाषा के प्रति और ज्यादा आकर्षित होगी।

देवेंद्र प्रसाद, एडिटर इन चीफ,मुद्दा टीवी ख़बर

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article