भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति ने उत्तराखंड में अपनी कार्यकारिणी में बदलाव करते हुए नई कार्यकारिणी गठित की है नई कार्यकारिणी में प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड की जिम्मेदारी सुरेंद्र दत्त शर्मा को सौंपी गई है और अभी तक जो उत्तराखंड में प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे थे सुरेंद्र राणा उनको राष्ट्रीय सचिव भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति बनाया गया है ।
वहीं प्रदेश अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की जिम्मेदारी मिलने पर सुरेंद्र दत्त शर्मा ने भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्योराज सिंह व राष्ट्रीय प्रधान महासचिव सत्यभान सिंह चौहान व राष्ट्रीय सचिव सुरेन्द्र राणा व सभी सम्मानित पदाधिकारीयो का आभार प्रकट करते हुई कहा कि संगठन द्वारा जिस भरोसे के साथ मुझे प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर जो नई जिम्मेदारी सौंप गई है मैं उसके लिए मेरे सभी चाहने वाले और संगठन की सभी सम्मानित पदाधिकारीयो का धन्यवाद करता हूं और सभी को यह विश्वास दिलाता हूं कि जिस विश्वास के साथ संगठन ने मुझे यह जिम्मेदारी दी है मैं उसे पूरा करूंगा ।
वहीं नई जिम्मेदारी मिलने पर भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव ठाकुर सत्यभान चौहान ने शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि सुरेंद्र शर्मा जी के नेतृत्व में उत्तराखंड में संगठन को एक नई दिशा मिलेगी और संगठन को और मजबूती मिलेगी।

मुद्दा टीवी ख़बर, देहरादून