13.3 C
Dehradun

हरिद्वार ,नाम की राजनीति से परेशान नेहरू कालोनी के लोग

Must read

नेहरू कॉलोनी वार्ड नंबर 13 का नाम बदलने जाने की सूचना से आक्रोशित लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष कार्यालय में जाकर वार्ड का नाम न बदलने संबंधी ज्ञापन कार्यालय में सौंपा इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष कार्यालय में मौजूद नहीं थे जिस कारण लोगों ने कार्यालय में अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर नाम बदले जाने के बाद होने वाली परेशानियों से अवगत कराया।

आपको बता दें कि नेहरू कॉलोनी वार्ड नंबर 13 शिवालिक नगर हरिद्वार के लोग पिछले कई दिनों से परेशान है इनकी परेशानी का कारण है नेहरू कॉलोनी का नाम बदला जाना इन लोगों का कहना है कि दूसरे वार्ड के सभासद हमारे वार्ड का नाम नेहरू कॉलोनी से बदलकर कैशव कॉलोनी करना चाहते हैं अगर नाम बदल जाता है तो इससे हमें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

हमारे पानी, बिजली के बिल में हमारे वोटर आईडी कार्ड मे आधार कार्ड में बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र में और हमारे बैंक खातों में और जिस जिस कंपनी में हम अभी काम कर रहे हे वहां हमारा पता नेहरु कॉलोनी के नाम से दर्ज है ।अगर इस कॉलोनी का नाम नेहरु कॉलोनी से बदलकर केशव कॉलोनी हो जाता है तो इससे हमें कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा हम इन प्रमाण पत्रों में नाम बदलवाने के लिए इनके कार्यालयों की ही दौड़ लगाते रह जाएंगे
इन सभासदों से निवेदन है कि पहले हमारी कॉलोनी में रास्ते ठीक किए जाएं पानी की सही व्यवस्था की जाए पिछले कई समय से रास्ते खुदे हैं बरसात में आने जाने में दिक्कत हो जाती है उस काम की ओर ध्यान दिया जाए ।

इसीलिए हमने पालिका अध्यक्ष के कार्यालय जाकर विज्ञापन सौंपा है और हमें उम्मीद है कि वह हमारी समस्या को समझेंगे।
ज्ञापन देने वालों में सुमन ,कमला ,चंपा देवी, मंजू देवी, वीणा देवी ,रेणु देवी, नरेंद्र चौहान, वरुण शुक्ला ,कुलदीप चौधरी ,गुलाब यादव, मोहन ,गोपाल आदि लोग शामिल थे।

मुद्दा टीवी ख़बर,हरिद्वार

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article