17.6 C
Dehradun

मुख्यमंत्री धामी पहुंचे दिवंगत राज्य आंदोलनकारी के आवास, दी श्रद्धांजली

Must read

देहरादून। वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी और महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी अब हमारे बीच नहीं रही। उनके निधन की ख़बर सुनते ही उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने के लिए कई नेता और राज्य आंदोलनकारी पहुंचे। वही वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुःख व्यक्त किया है। पुष्कर सिंह धामी ने सुशीला बलूनी के डोभालवाला स्थिति आवास पहुंचकर सुशीला बलूनी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पृथक उत्तराखण्ड के निर्माण में उनके योगदान को सदैव याद रखा जायेगा वो कई महिलाओं के लिए हमेशा एक प्रेणा रहेंगी। वही कैबिनेट मंत्री गणेशी जोशी ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजली अर्पित की।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article