13.3 C
Dehradun

मनिआगर मैचून मोटर मार्ग में अनियमितता को लेकर प्रदेश मंत्री अ.मो.नरेंद्र आगरी ने जिलाधिकारी से की मुलाकात

Must read

अल्मोड़ा। मनियागर मैचुन मोटर मार्ग के निर्माण कार्य में हो रही
अनियमितता को लेकर प्रदेश मंत्री अनूसूचित मोर्चा नरेंद्र आगरी ने जिलाधिकारी अल्मोड़ा वंदना सिंह से मिलकर उन्हें लोगों की समस्याओं को देखते हुए कार्य को जल्द पूरा करने के संबंध में ज्ञापन दिया। नरेंद्र आगरी ने बताया कि पिछले 7 सालों से मनियागर मैचून मोटर मार्ग का काम चल रहा है लेकिन अभी तक काम पूरा नहीं किया गया है जिस वजह से आसपास रहने वाले लोगों में आक्रोश है ।
प्रदेश मंत्री ने कहा कि इस मोटर मार्ग के तहत जो कलमठ बनाए गए हैं उनमें घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किया गया है जिस कारण बनाएं गए कलमठो में जगह-जगह छेद हो गए हैं और इन कलमठो की हालत ऐसी है कि कभी भी ये नीचे धस सकते हैं और बरसात के दिनों में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है । नरेंद्र आगरी ने कहा कि हमारी सरकार हर क्षेत्र के विकास के लिए पैसा दे रही है लेकिन सम्बन्धित विभाग के अधिकारी और ठेकेदारों की मिलीभगत से यह विकास कार्य सही समय पर नहीं हो पा रहे हैं बीजेपी नेता ने कहा अगर ठेकेदार ऐसे ही लापरवाही करता रहा और सही तरीके से सही निर्माण सामग्री नही यूज़ की गई तो जल्द ही आसपास की जनता बड़ा आंदोलन करने के लिए विवश होगी।

मुद्दा टीवी ख़बर।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article