20.3 C
Dehradun

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत से मिली मध्यप्रदेश बाल आयोग की टीम

Must read

देहरादून। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रबंधन संस्थान, मसूरी में ३ दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत म. प्र. बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य देहरादून स्थित आवास पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ट भाजपा नेता त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिले।
उन्होंने बताया कि यह पहला अवसर था जब विभिन्न राज्यों के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रथम दल में उत्तराखंड सहित राजस्थान , हिमांचल प्रदेश, हरियाणा सहित कुल ६ राज्यों से आयोग के सदस्यों ने प्रशिक्षण लिया व अपने अनुभव आपस में सांझा किए।
पूर्व मुख्यमंत्री से मिलने आई टीम ने कहा कि आपके कार्यकाल में उत्तराखंड प्रदेश में देश का पहला कानून बना जिससे अनाथ बच्चों को सरकारी नौकरी में आरक्षण प्राप्त होना शुरू हुआ इसके लिए आपका धन्यवाद। आपके इस दूरदर्शी निर्णय ने कई अनाथ बच्चों के जीवन को बदलने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article