24.2 C
Dehradun

एडवोकेट डॉ प्रमोद कुमार बने ऑल इंडिया संपादक संघ के राष्ट्रीय सलाहकार

Must read

नैनीताल। अपने छात्र जीवन से ही जनता की समस्याओं को और छात्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने वाले और समाज के गरीब लोगों के लिए हमेशा खड़े रहने वाले उच्च न्यायालय उत्तराखंड के अधिवक्ता ,उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर के रहने वाले एडवोकेट, डॉ प्रमोद कुमार को ऑल इंडिया संपादक संघ का राष्ट्रीय सलाहकार बनाया गया है ।

अल्मोड़ा के द्वाराहाट शहर के मूल निवासी एडवोकेट ,डॉ प्रमोद कुमार उत्तराखंड में जनता से जुड़े और छात्रों से जुड़े कई आंदोलनों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं साथ ही डॉ प्रमोद कुमार ने एक पत्रकार के रूप में भी सामाजिक अन्याय और समस्याओं को उठाने का काम भी किया है । 1996 से 1998 तक उत्तर उजाला द्वाराहाट के संवाददाता के रूप मे कार्य करते हुऐ उन्होंने लोगों की समस्याओं को सरकार के सामने प्रमुखता से उठाने का काम किया।
डॉ प्रमोद कुमार ने उत्तर उजाला के बाद हम कहां, बहुजन न्यूज़, शिल्पकार टाईम्स, और वंचित स्वर, के माध्यम से एक पत्रकार के तौर पर जनहित के मुद्दों और गरीब पिछड़ों की लड़ाई लड़ने का काम किया और कई लोगों को न्याय दिलाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका एक पत्रकार के रूप में निभाई ।

वर्तमान में डॉ प्रमोद कुमार उच्च न्यायालय नैनीताल में एक अधिवक्ता के रूप में काम कर रहे हैं उनका कहना है कि मैं एक अधिवक्ता के रूप में भी हमेशा गरीबों और वंचितों के लिए खड़ा हूं किसी भी जरूरतमंद को अगर अपने हक की लड़ाई के लिए मेरी जरूरत होगी तो मैं हमेशा उनके साथ खड़ा रहूंगा ।वहीं डॉ प्रमोद कुमार को ऑल इंडिया संपादक संघ का राष्ट्रीय सलाहकार बनाने पर उच्च न्यायालय के अधिवक्ताओं और उनके मूल निवास द्वाराहाट के लोगो ने बधाई दी है।

मुद्दा टीवी ख़बर, नैनीताल

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article