13.3 C
Dehradun

पंतनगरएयरपोर्ट में भारी पुलिस बल तैनात, G20 को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर

Must read

पंतनगर- एयरपोर्ट में भारी पुलिस बल तैनात। G20 को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर। स्पेशल फोर्स के अलावा एसटीएफ ,स्पेशल कमांडो ,सिविल पुलिस ,पीएसी सहित लगभग ढाई हजार पुलिस के जवान तैनात।

28 से 30 मार्च तक तीन दिन के लिए मेहमान पंतनगर एयरपोर्ट पर आज उतरे। दोपहर में पंतनगर एयरपोर्ट पर विदेशी मेहमानों की फ्लाइट पहुंची। जिससे जी-20 समिट में शामिल होने के लिए 17 देशों से 38 प्रतिनिधि पहुंचे। टीका लगाकर और छोलिया नृत्य से उनका स्वागत किया गया और 20 वीआइपी बसों ये विदेशी मेहमान होटल के लिए रवाना हुए। इसमें अलग-अलग देशों के कुल 38 प्रतिनिधि शामिल हैं। पंतनगर एयरपोर्ट से बाहर आने पर मेहमानों को तिलक लगाकर उत्तराखंड की टोपी पहनाई गई। इसके बाद छोलिया नृत्य से उनका स्वागत किया गया। अतिथि पंतनगर एयरपोर्ट से सीधे रुद्रपुर के रेडिसन ब्लू होटल पहुंचेंगे। यहां सभी मेहमान कुमाऊनी व्यंजनों के साथ-साथ अलग-अलग प्रकार के व्यंजनों का लुफ्त लेने के बाद रामनगर को रवाना हो जाएंगे।

राहुल दुमका मुद्दा टीवी ख़बर।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article