13.3 C
Dehradun

श्रीनगर में भाजपाइयों ने निकाली नकल विरोधी कानून बनाए जाने पर पदयात्रा

Must read

उत्तराखंड सरकार के द्वारा नकल विरोधी कानून बनाए जाने पर श्रीनगर में भाजपाइयों ने भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत एवं भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत के नेतृत्व में थैंक्यू धामी नाम से आदिति पैलेस से होते हुए श्रीनगर बाजार क्षेत्र के मुख्य मार्गों में पदयात्रा निकाली ।। पदयात्रा का समापन ऐतिहासिक गोला पार्क में हुआ जिसमें राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा दीप्ति रावत ने अपने संबोधन में कहा कि धामी सरकार के द्वारा जो नकल विरोधी कानून बनाया गया है उसकी सब जगह तारीफ हो रही है साथ ही यह कानून ऐसा बनाया गया है कि यदि नकल करते हुए और कराते हुए कोई पकड़ा गया तो उसको जेल की हवा खानी पड़ेगी और बहुत सारे नियम इस कानून के अंतर्गत रखे गए हैं जिससे कोई भविष्य में नकल करने की सोच ही नहीं सकता ।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो शशांक रावत ,जिला प्रभारी विजय कप्रवाण, जिला महामंत्री गिरीश पैन्यूली, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर जोशी ,श्रीनगर मंडल अध्यक्ष जीतेंद्र धिरवांण ने भी अपना संबोधन रखा ।श्रीनगर में नकल विरोधी कानून बनाए जाने पर थैंक्यू धामी नाम से निकली पदयात्रा में राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा महिला मोर्चा दीप्ति रावत, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ,भाजपा पौड़ी जिले के प्रभारी विजय कप्रवाण, जिला महामंत्री गिरीश पैन्यूली, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र रावत ,भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर जोशी, श्रीनगर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र धिरवाण ,व्यापार सभा अध्यक्ष दिनेश असवाल, व्यापार सभा जिला अध्यक्ष वासुदेव कंडारी , मंडल उपाध्यक्ष दिनेश पटवाल ,प्रतिष्ठित व्यापारी अजब सिंह रावत ,हीरालाल जैन ,देवेंद्र भट्ट ,पंकज सती, सौरभ पांडे, पूजा गौतम ,प्रमिला भंडारी जयंती कुंवर, नगमा तौफीक ,विनीत पोस्ती ,पंकज रावत एवं भाजयुमो के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मुद्दा टीवी ख़बर। श्रीनगर

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article