20.2 C
Dehradun

उत्तराखंड,होली में साथ पी शराब, फिर सर पे वार,4 दिन बाद मौत, पढ़ें दिल दहला देने वाली खबर

Must read

लालकुआं । होली के दिन मारपीट में घायल हुए चालक की मौत हो गई है। शराब पीने के दौरान हुए आपसी झगड़े में दूसरे चालक द्वारा किए गए हमले में घायल चालक अरविंद सिंह बिष्ट कि ईलाज के दौरान मौत हो गई है। खबर सुनते ही परिवार में मचा कोहराम।

लालकुआं पुलिस ने हमलावर को किया गिरफ्तार कर लिया है।

आठ मार्च की शाम को इंदिरा नगर प्रथम बिंदुखत्ता निवासी अरविंद सिंह बिष्ट और उसके पड़ोस में रहने वाले लक्ष्मण राम ने साथ में शराब पी, जिसके बाद किसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया, इसी विवाद के चलते लक्ष्मण ने अरविंद के सिर में लठ्ठ से प्रहार कर दिया, उक्त जबरदस्त प्रहार के चलते अरविंद अचेत होकर सड़क के किनारे गिर पड़ा, तथा अरविंद की बिगड़ती हालत को देखकर लक्ष्मण राम वहां से फरार हो गया।

बाद में आसपास रहने वाले कुछ लोग अरविंद को लेकर एसटीएच चिकित्सालय हल्द्वानी पहुंचे, जहां उसे भर्ती करा दिया, वर्तमान में अरविंद वेंटिलेटर मैं था। अरविंद की मां उषा देवी ने स्थानीय कोतवाली में लक्ष्मण राम निवासी इंदिरा नगर प्रथम तथा मूल निवासी ग्राम राथी थाना धारचूला जिला पिथौरागढ़ के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई थी, जिस पर पुलिस ने धारा 323, 504, 506 और 307 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी लक्ष्मण राम को गिरफ्तार कर लिया है।

राहुल दुमका,मुद्दा टीवी ख़बर लालकुआं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article