21.5 C
Dehradun

हल्दुचौड की बेटी बनी लेफ्टिनेंट

Must read

रिपोर्टर-राहुल दुम्का, मुद्दा टीवी ख़बर
लालकुआं- हल्दूचौड़ के ग्राम दुम्का बंगर उमापति के गोपाल दत्त दुम्का की पुत्री साक्षी दुम्का भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनी, बता दें कि साक्षी के पिता भी भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं और उनकी माता सावित्री देवी ग्रहणी है, साक्षी ने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है।

कमांड हॉस्पिटल कोलकाता से कोर्स पूरा कर साक्षी ने अपने बैच मे गोल्ड मेडल हासिल किया है, साक्षी की पहली पोस्टिंग आर आर हॉस्पिटल दिल्ली में होगी, वही साक्षी की इस कामयाबी से छेत्र में भी खुशी का माहौल है। साक्षी की कामयाबी पर विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला, किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव हेमवती नंदन दुर्गापाल, विजय दुम्का सहित तमाम लोगों ने उनको बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article