17.6 C
Dehradun

प्रदेश सचिव विकास नेगी ने तोड़ी भूख हड़ताल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने पिलाया जूस

Must read

देहरादून। देहरादून के गांधी पार्क के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे हजारों युवाओं पर पुलिस द्वारा 9 फरवरी को लाठीचार्ज किया गया था जिसमें कई युवा घायल हो गए थे इसी के विरोध मे कांग्रेस प्रदेश सचिव विकास नेगी और युवा कांग्रेस के कई युवा नेता देहरादून के कांग्रेस भवन में पिछले 3 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे थे। वही कल शाम युवा कांग्रेस के 3 दिन से चल रहे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को समर्थन देने कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन पहुंचे पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने प्रदेश सचिव विकास नेगी और युवा कांग्रेस के अनशनरत पदाधिकारियों से अनशन खत्म करने की अपील की इसके बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा औरपूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने जूस पिलाकर भूख हड़ताल पर बैठे युवाओं का अनशन समाप्त करवाया।
इस मौके पर विकास नेगी ने कहा कि सरकार द्वारा आज बेरोजगार युवाओं के प्रदर्शन एवं प्रकरण पर समिति गठित किए जाने और युवाओं के ऊपर से मुकदमे वापस लिए जाने का आश्वासन देने पर युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने अपना अनशन स्थगित किया है। समय काल और परिस्थिति को देखते हुए आगे की रणनीति तय की जाएगी और जरूरत पड़ी तो मैं दुबारा अनशन में बैठुगा । इस तीन दिवसीय भूख हड़ताल में विकास नेगी के साथ मनीष वर्मा ,अजय रावत ,अमन सिंह, जितेंद्र सिंह जीतू बैठे थे।

मुद्दा टीवी ख़बर।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article