देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा 12 फरवरी 2023 को होने वाली पटवारी /लेखाकार भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले युवाओं के लिए एक खुशखबरी है सरकार ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित 12 फरवरी 2023 को होने वाली पटवारी/ लेखाकार भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए उत्तराखंड रोडवेज परिवहन निगम की बसों में आने जाने का सफर पूर्णता मुफ़्त कर दिया है अब कोई भी व्यक्ति जो पटवारी/ लेखाकार भर्ती परीक्षा जो कि 12फरवरी को होने वाली है उसमे शामिल होने जा रहा है तो वह अपना एडमिट कार्ड दिखाकर अपने घर से परीक्षा केंद्र तक रोडवेज की साधारण बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेगा यह सुविधा 9 फरवरी से 15 फरवरी तक रहेगी ।