देहरादून। क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक दुखद खबर है भारतीय क्रिकेट के स्टार विकेटकीपर और बल्लेबाज और उत्तराखंड के रहने वाले क्रिकेटर ऋषभ पंत एक कार एक्सीडेंट में घायल हो गए हैं।ऋषभ पंत दिल्ली से देहरादून आ रहे थे सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि रुड़की के पास उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई कार स्पीड में थी और इस स्पीड से टकराई की कार में आग लग गई हालांकि बताया जा रहा है कि ऋषभ पंत इस बड़े हादसे में बाल-बाल बच गए और उन्हें सिर पर गहरी चोट आई है बताया जा रहा है कि उनके माथे और आंख में भी चोट आई हुई है और उनकी पीठ भी काफी जख्मी है और पिछले हिस्से में भी काफी चोट के निशान देखे गए हैं। हालांकि जो भी हो हादसा इतना बड़ा था और ऋषभ पंत बाल-बाल बच गए इस ख़बर के बाद ऋषभ पंत के फैन यह दुआ कर रहे हैं कि ऋषभ पंत जल्दी से ठीक हो कर घर वापस लौट आएं।
मुद्दा टीवी ख़बर
बाल बाल बचे भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत, हुआ बड़ा हादसा