13.3 C
Dehradun

कुशीनगर।हेल्थ एटीएम के निरीक्षण के लिए डीएम किया खुद का स्वास्थ्य परीक्षण

Must read

*आफ़ताब आलम।*
*कुशीनगर,यूपी।*
मंगलवार को जिला अस्पताल और एल 2 अस्पताल का जिलाधिकारी रमेश रंजन ने आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने डेंगू वार्ड, एक्स-रे कक्ष,डॉक्टर्स कक्ष,पोषण पुनर्वास केंद्र, डायलिसिस सेंटर,सीटी स्कैन केंद्र व विभिन्न वार्डो का भी गहन निरीक्षण किया।
इस क्रम में जिलाधिकारी ने मरीजों से बातचीत भी की।मरीजों से संबंधित रजिस्टर को भी चेक किया। सभी डॉक्टर्स की उपस्थिति जानी। डेंगू वार्ड में जिलाधिकारी ने मरीजों के प्लेटलेट्स,फीवर की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि टेस्टिंग समय से हो। एक्स-रे कक्ष में डिजिटल एक्स-रे के बारे में भी पूछताछ की। प्रतिदिन कितने एक्स-रे हो जाते हैं के बारे में भी जाना। डॉक्टर्स कक्ष में जिलाधिकारी ने डॉक्टर की उपस्थिति को देखा, साफ-सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। इस क्रम में नेत्र डॉक्टर, फिजीशियन,अस्थि रोग विशेषज्ञ,मानसिक रोग, संचारी रोग विशेषज्ञ आदि के कक्ष में गए व उनके रजिस्टर को चेक किया।
पोषण पुनर्वास केंद्र में जिलाधिकारी ने बच्चों की संख्या जानी,बच्चों का वजन रजिस्टर देखा,व भर्ती बच्चों की संख्या, खेलने के लिए खिलौने, भर्ती तिथि के सापेक्ष अद्यतन स्थिति आदि के बारे में पूछताछ की।

जिलाधिकारी श्री रंजन ने अस्पताल में विभिन्न वार्ड में बेड की संख्या,दवाओं की उपलब्धता,मरीजों की देखभाल,सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई आदि का निरीक्षण किया । जिलाधिकारी ने मरीजों के परिजनों हेतु पास की व्यवस्था करने को कहा जिससे अस्पताल में अनावश्यक भीड़ ना लगे। चिकित्सकीय मशीनों का ज्यादा से ज्यादा उपयोग हेतु निर्देशित किया जिससे प्रतीक्षारत मरीजों की संख्या में कमी आए ।
इस क्रम में जिलाधिकारी द्वारा एल 2 अस्पताल का भी निरीक्षण किया गया। अस्पताल के निरीक्षण के क्रम में महिला वार्ड, प्रसूति वार्ड,प्रयोगशाला कक्ष,पीएनसी,एएनसी वार्ड,बच्चों के टीकाकरण कक्ष आदि का निरीक्षण किया।उन्होंने प्रयोगशाला कक्ष में हेल्थ एटीएम का भी निरीक्षण किया वहां अपना स्वास्थ्य परीक्षण भी किया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एस0 के0 वर्मा उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article