दिल्ली पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिल्ली में दरिंदगी का शिकार हुई उत्तराखंड की बेटी दिवंगत किरण नेगी के माता-पिता से मुलाकात कर उनको न्याय दिलाने में मदद करने का भरोसा दिया और कहा कि जो भी सहायता मेरे लायक होगी मैं करूंगा।
आपको बता दें कि किरण नेगी के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपियों को उच्चतम न्यायालय ने बरी कर दिया था जिस कारण लोगों में आक्रोश है और लोग उच्चतम न्यायालय के इस फैसले की आलोचना कर रहे हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट,मुद्दा टीवी ख़बर।