20.3 C
Dehradun

25वीं जनपदीय स्काउट/गाइड रैली का हुआ शानदार आगाज

Must read

आफ़ताब आलम।
कुशीनगर,यूपी।
उत्तरप्रदेश भारत स्काउट/गाइड जनपद कुशीनगर की 25वीं जनपदीय रैली का भव्य आगाज दिन शुक्रवार को उदित नारायण इंटर कालेज पडरौना के प्रांगण में लोकसभा कुशीनगर के सांसद विजय दुबे, विकासखण्ड विशुनपुरा के ब्लाक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव, पावर प्रोजेक्ट उत्तरप्रदेश के प्रोजेक्ट मैनेजर अग्निवेश तिवारी,नेहरू इंटर कालेज सेमरी सुकरौली के प्रबन्धक विनीत सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में विद्या की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन के साथ दिव्य मार्च पास्ट के द्वारा भव्य आगाज हुआ मार्चपास्ट में स्काउट/गाइड के बच्चों द्वारा विविध प्रकार के झांकियों का प्रदर्शन किया गया जिला मुख्यायुक्त अश्विनी कुमार पाण्डेय द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह व उत्तरीय भेंट कर इनका कार्यक्रम में स्वागत किया।
स्वागत उद्बोधन में जिला विद्यालय निरीक्षक रविन्द्र सिंह ने कहा कि बच्चों के सर्वागीण विकास में स्काउट गाइड का विशेष योगदान है,कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य गोरख राय ने बच्चों के प्रस्तुति का सराहना किया अपने उद्बोधन में ब्लाक प्रमुख विंध्यवासिनी ने बच्चो के सुखद जीवन की कामना की ,सभी अतिथियों ने बच्चो के कार्यक्रम की व स्काउट के मूलभूत भावना की भूरी भूरी प्रसंशा की कार्यक्रम में जिला संगठन आयुक्त सतीश श्रीवास्तव ने आगत समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उसी क्रम में श्री श्रीवास्तव द्वारा कार्यक्रम के पूरी गतिविधियों से समस्त अतिथियों को अवगत कराया,प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष देवेन्द मणि त्रिपाठी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। जिला प्रशिक्षण आयुक्त इजहारुल खान के कुशल नेतृत्व में बच्चो ने विविध प्रकार स्काउटिंग के विधाओं का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला स्काउट मास्टर रविन्द्र नारायण पाण्डेय, जिला गाइड कैप्टन मनोरमा त्रिपाठी,जिला हेडक्वार्टर कमिश्नर अरुणेंद्र शुक्ल जेपी इंटरमीडिएट कालेज कप्तानगंज के प्रधानाचार्य श्रीराम,सुरेंद्र सिंह प्रधानचार्य उदित नारायण इंटरमीडिएट कालेज पडरौना,धीरज पाठक, सुनीता पाण्डेय, निवेदिता श्रीवास्तव उपस्थित रहे।मंच का संचालन अनूप मिश्रा द्वारा किया गया।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article