24.2 C
Dehradun

ऋषिकेश,स्वच्छता मैराथन दौड़ का आयोजन

Must read

ऋषिकेश। नगर निगम ऋषिकेश द्वारा नगर निकाय ऋषिकेश की 100वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर स्वच्छता मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। श्री ललित मोहन रयाल अपर सचिव उत्तराखंड शासन द्वारा मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखकर शुरुआत की साथ में मेयर श्रीमती अनिता मंमगाई रही। मुख्य नगर आयुक्त राहुल कुमार गोयल , सहायक नगर आयुक्त रमेश सिंह रावत, बार एसोसिएशन ऋषिकेश महासचिव सुनील नवानी, कोषाध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद सेमवाल, टैक्सबार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुकरेती, सचिव विकास ग्रोवर, नगर निगम ऋषिकेश अधिवक्ता मनीष कुमार बिजल्वाण, संदीप सिंह पयाल, शीशराम कंसवाल, अधिवक्तागण राजीव खेड़ा, पार्षद अधिवक्ता राकेश मिंया,प्रदीप पयाल, शिवम कक्कड़ कृष्ण केशव,अजय ठाकुर, कु० बबीता, कु० नेहा नेगी, विकास नेगी, मुकेश राणा, कृष्ण स्वरूप सिलस्वाल, जितेंद्र अग्रवाल, सहित अधिवक्तागण, तथा पार्षदगण, नगर के डाक्टर, व्यापारीगण , नगर निगम ऋषिकेश के अधिकारीगण कर्मचारी गण, नगर के गणमान्य व्यक्तिगण स्वच्छता मैराथन दौड़ मे प्रतिभाग किया। मैराथन दौड़ नगर निगम ऋषिकेश से त्रिवेणी घाट ऋषिकेश तक हुई। विजेताओं को सम्मानित किया गया। मां गंगा तट ऋषिकेश पर सभी ने गंगा स्वच्छता तथा ऋषिकेश नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने हेतु संकल्प लिया।
मुद्दा टीवी ख़बर।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article