13.3 C
Dehradun

एक मजदूर के बेटे को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने के लिए धन्यवाद,

Must read

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाल लिया है। 24 वर्षों में खड़गे पहले ऐसे कांग्रेस अध्‍यक्ष हैं, जिनका नेहरू-गांधी परिवार से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने 19 अकटूबर को अध्‍यक्ष पद के चुनाव में पार्टी सांसद शशि थरूर को हराया था। पदभार संभालने के बाद, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि वह देश को झूठ और छल की राजनीति से बचाने के लिए काम करेंगे। पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए खड़गे ने कहा कि आज मेरे लिए भावुक पल है। एक मजदूर के बेटे, एक साधारण कार्यकर्ता को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। कांग्रेस की विरासत को आगे बढ़ाना मेरे लिए गर्व की बात है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article