20.3 C
Dehradun

फिल्म आदिपुरुष के टीज़र की सोशल मीडिया पर किरकिरी क्यों हो रही है?

Must read

फिल्म आदिपुरुष के टीज़र की सोशल मीडिया पर किरकिरी :-
बॉलीवुड फिल्मों की हो रही ट्रोलिंग की कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है। बताया जा रहा है कि करीब 400 करोड़ से अधिक की लागत से बनी इस फिल्म को 2023 में रिलीज किया जाएगा ।

फिल्म आदिपुरुष का टीज़र लाँच होने के बाद से ही दर्शकों ने टीजर में दिख रही कर्मियों पर प्रकाश डालते हुए इसका घड़ल्ले से इसकी अवहेलना करनी शुरू कर दी। कई लोगों ने इस टीज़र में दिख रहे VFX की तुलना कार्टून से की और VFX का प्रयोग होने के कारण कुछ दिन पहले ही रिलीज़ हुई विवादित फ़िल्म ब्रह्मास्त्र से भी इसकी तुलना की। ज्ञातव्य हो कि सुपरहिट फिल्म तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर के निर्देशक ओम राउत के ही निर्देशन में यह फिल्म बनी है जिसमे अभिनेता सैफ अली खान और साउथ के सुपरस्टार प्रभास मुख्य भूमिका में हैं।
भगवान राम की मर्यादा, करुणा और व्यक्तित्व को दर्शाने का दावा करने वाले निर्माता, निर्देशक के अनुसार फिल्म रामायण पर आधारित है जिसमे राम के किरदार में प्रभास, रावण के किरदार में सैफ अली खान और सीता के किरदार में कृति सैनन, हनुमान के किरदार में देवदत्त नागे के साथ ही साथ सनी सिंह भी हैं। दर्शकों ने फिल्म के टीज़र में दिखाए गये VFX की खिंचाई तो की ही और साथ ही साथ रावण का किरदार निभाने वाले सैफ अली खान की दाढ़ी और बालों की भी आलोचना हुई। फिल्म के टीज़र में हनुमान के किरदार को चमड़े के कपड़े पहने हुए दिखाने की वजह से भी फिल्म को गंभीर आलोचना का शिकार होना पड़ रहा है। फिल्म पर हॉलीवुड फिल्मों जैसे गेम ऑफ थ्रोन्स, कॉन्ग और थोर के सीन कॉपी करने के भी आरोप लगाए जा रहे हैं। इसी के साथ ये फिल्म अपनी आलोचना की वजह से सुर्खियों में है।
मुद्दा टीवी ख़बर।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article