
राष्ट्रपिता मोहन दास करम चंद गाँधी और पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सर्वोदय मण्डल,देहरादून द्वारा गांधी पार्क मे कार्यक्रम आयोजित करके देश के दो महान सपूतों को नमन किया।
वक्ताओं ने अपने विचार प्रकट करते हुए जहां एक ओर आज गांधी के सिद्धांतों पर न चलने वहीं दूसरी गांधी के हत्यारे का महिमा मंडल करने पर अपनी चिन्ता व्यक्त की गई।
सादगी के प्रतीक लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए वक्ताओं ने आज देश मे बढ़ते अनेक प्रकार के विवादों को तुरन्त समाप्त करने की बात कही।
इस अवसर पर श्रीमती डॉ इन्दु शुक्ला,रश्मि पैनूली, नीरू शर्मा,कुसुम रावत,यश वीर आर्य,डॉ विजय शंकर शुक्ला,हरवीर सिंह कुशवाहा, सुरेंद्र सिंह सजवान,प्रियंका गुप्ता,डॉ वेद प्रकाश गुप्ता,कमला पंत,तुषार रावत, आर सी यादव,प्रेम बहुखंडी एवं अन्य अनेक संगठनों के लोगों ने भी अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।कार्यक्रम का समापन अध्यक्ष यश वीर आर्य द्वारा धन्यवाद से हुआ।
गाँधी शास्त्री जंयती पर सर्वोदय मंडल का श्रद्धासुमन