20.3 C
Dehradun

आखिर क्यों फैंक दिया गया अंकिता भंडारी को नहर में? क्या है कारण, गुस्से में देवभूमि के लोग

Must read

उत्तराखंड में लोगों का गुस्सा सोशल मीडिया पर भड़क रहा है मामला है 19 वर्षीय अंकिता भंडारी की गुमशुदगी का अब यह बताया जा रहा है कि अंकिता भंडारी जिस रिजॉर्ट में काम करती थी उसी रिसोर्ट के मालिक वह भाजपा नेता के पुत्र पुलकित आर्य ने अंकिता भंडारी को नहर में धक्का देकर उसकी हत्या कर दी और यह भी बताया जा रहा है कि इसमें पुलकित आर्य के साथ दो और लोग शामिल थे। आखिर पुलकित आर्य ने ऐसा क्यों किया यह अब भी एक बड़ा सवाल है यह बात आगे छानबीन में पता चलेगी कि क्या पुलकित आर्य सच बोल रहा है या मामला कुछ और था लोग तरह-तरह की आशंकाएं जता रहे हैं।

लेकिन एक बड़ा सवाल यह है कि अगर समय रहते हुए अंकिता भंडारी की खोज की जाती तो शायद अंकिता भंडारी मिल सकती थी 5 दिन तक अंकिता भंडारी की गुमशुदगी की रिपोर्ट नहीं लिखी गई ऐसा बताया जा रहा है और इसी बात को लेकर लोगों में ज्यादा आक्रोश है ।
भाजपा नेता व पूर्व दर्जाधारी विनोद आर्य का बेटा पुुलकित आर्य अंकिता भंडारी मर्डर केस में आरोपी है। 19 वर्षीय अंकिता भंडारी ऋषिकेश के वनंत्रा रिजॉर्ट में काम करती थी और 18 सितम्बर से लापता थी। 19 सितम्बर को परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट राजस्व पुलिस को दी। राजस्व पुलिस ने इस मामले में कोताही बरती और पांच दिन के बाद यह मामला सिविल पुलिस को दिया गया।

सिविल पुलिस ने पुलकित और दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन अब तक अंकिता की लाश बरामद नहीं हो सकी है। कहा जा रहा है कि वह नहर में फेंक दी गयी थी। यदि समय से पता चलता तो संभव है कि अंकिता बच जाती या उसकी लाश को तुरंत बरामद किया जा सकता था। वही आज इसी बात को लेकर गुस्साए लोगों ने जिस रिसोर्ट पर अंकिता भंडारी काम करती थी वहां पहुंचकर रिजल्ट को चलाने की कोशिश की लोगों के आक्रोश को इसी बात से समझा जा सकता है की लोगों का कहना था की रिसोर्ट को तुरंत बंद कर इस पर बुलडोजर चलाया जाए।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article