ऋषिकेश। ऋषिकेश के बार एसोसिएशन भवन में निशुल्क बूस्टर
डोज कैंप का आयोजन किया गया राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश से स्वास्थ्य कर्मियों की टीम सुबह 11:00 बजे लगभग बार एसोसिएशन भवन ऋषिकेश पहुंची इस टीम में नर्सिंग ऑफिसर राहुल सक्सेना वैक्सीनेटर ध्रुव ने लोगों को बूस्टर डोज लगाई लगभग 70 लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई जिसमें अधिवक्ता गण अभियोजन अधिकारी कोर्ट स्टाफ ऋषिकेश तथा स्थानीय नागरिक शामिल रहे वही इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सजवान बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पुष्कर भगवान बार एसोसिएशन के महासचिव सुनील नवानी तथा अधिवक्ता गण मौजूद रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट मुद्दा टीवी खबर