देहरादून आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने एक बयान जारी कर कहा कि सरकार हो और राज्य में विकास के काम हो या विकास के कामों को उपलब्धि के रूप में गिना सके ऐसा कतई संभव नहीं है। भारतीय जनता पार्टी और विकास का या भारतीय जनता पार्टी और उपलब्धियों का आपस में 36 का आंकड़ा है। लेकिन भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट जी ने आज अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिस तरह से सरकार की उपलब्धियों को गिनाने के नाम पर *किया जाएगा*, *करेंगे*, *सरकार जुट गई है* जैसे जुमले मीडिया के सामने परोसे वह अपने आप में इस बात का प्रमाण है कि सरकार चाहे वह 2017 से 22 की रही हो चाहे 2022 के बाद की वर्तमान सरकार हो दोनों सरकार के कार्यकाल में जनता ने जिस आशा और विश्वास के साथ भाजपा को सत्ता सौंपी थी जनता को निराशा हाथ लगी है। महेंद्र भट्ट जी ने अनेक योजनाओं का उल्लेख किया लेकिन एक भी योजना पर उनके बयान में ऐसा शब्द नहीं आया जिसमें कहा गया है कि सरकार ने इस काम को पूरा कर दिया है। सरकार ने 6 महीने में राज्य में झूठ बोलने के अलावा, गुमराह करने के अलावा और धार्मिक उन्माद फैलाने के अलावा कोई काम नहीं किया। इस समय जब सरकार ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती घोटाले तथा विधानसभा भर्ती घोटाले में अपना ग्राफ गिरते हुए देखा तो बहुत चालाकी से अपने एक नेता द्वारा पिरान कलियर पर एक विवादित बयान दिलवाकर के जनता का ध्यान बदलने की कोशिश की। राज्य में नए जिलों के गठन की बात कह करके लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश की। समान नागरिक संहिता बिल लाने की बात कह कर के लोगों को गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन जनता समझदार है, वह सब देख समझ रही है। सरकार अगर अपना काम जिम्मेदारी से कर रही होती, सरकार अगर जनआकांक्षाओं के अनुरूप काम कर रही होती तो फिर देहरादून में स्मार्ट सिटी में सड़कों पर इस तरह के गड्ढे नहीं दिखाई देते, जहाँ 10 मिनट की बरसात में सड़कें तालाब बन जाती हैं। महेंद्र भट्ट जी को राज्य में गरीबों पर महंगाई की मार नहीं दिखाई दे रही है, राज्य के बेरोजगार नौजवान सड़कों पर अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं उनको उन बेरोजगार नौजवानों की व्यथा नहीं दिखाई दे रही है। ऐसे गैर जिम्मेदार लोग अगर सत्ता में रहेंगे तो देवभूमि के लोग पछताते रहेंगे। इसलिए आम आदमी पार्टी भाजपा और कांग्रेस दोनों को सत्ता से बाहर करने के राज्य में एक ईमानदार सरकार, एक जिम्मेदार सरकार के गठन के लिए लगातार प्रयास करेगी।
महंगाई और भर्ती घोटाले के अलावा भाजपा के पास काम गिनवाने को कुछ नही, आप