13.3 C
Dehradun

हरिद्वार मे जहरीली शराब मामले मे 9 कर्मचारी निलंबित

Must read

उत्तराखंड ,
हरिद्वार के पथरी क्षेत्र में शराब पीने से हुई मौतों पर आबकारी निरीक्षक सहित आबकारी विभाग के नौ कर्मचारियों को निलम्बित किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि इस घटना में दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आबकारी विभाग को निर्देश दिये कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हो और इसमें जो भी दोषी या लापरवाह पाया जाए उस पर कठोर कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर आबकारी आयुक्त हरि चंद्र सेमवाल ने आबकारी विभाग के नौ कर्मचारियों को निलम्बित करने का आदेश जारी कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि 9 सितंबर को हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र के फूलगढ़ और शिवगढ़ गांव में शराब पीने से मौतों की जानकारी मिली है। इस मामले में आबकारी विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही और शिथिलता पायी गई है। इसी क्रम में हरिद्वार में तैनात आबकारी निरीक्षक, उप आबकारी निरीक्षक, प्रधान आबकारी सिपाही और आबकारी सिपाहियों समेत कुल 9 कर्मचारियों को दोषी पाते तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है। न्हें देहरादून के संयुक्त आबकारी कार्यालय से सम्बद्ध किया गया है।

मुद्दा टीवी

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article