20.3 C
Dehradun

फूड ब्लॉगर” सिर्फ नाम है या काम है?

Must read

जब से इंटरनेट की सुविधा भारत के घर घर में सक्रिय हुई है तब से लोगो के बीच एक अलग सा उत्साह है। इसका कारण है की आप आज के समय में किसी भी चीज़ को समझने में अगर असमर्थ हो तो बस आप उसे नेट पर खोजे और आपके सवालों का जवाब आपको जल्द ही मिलता है। यह आपकी जिंदगी को आसान तो बनाता ही है साथ में आपकी आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा देता है। इसी बीच कुछ सालो में सोशल मीडिया में भी लोगो को ज्यादा से ज्यादा जुड़ते हुए देखा है इसका कारण यह भी है को लोग अपने निजी लोगो से और नए मित्र को अपने से जोड़ने के लिए इसका इस्तेमाल करते है।
इसी बीच सोशल मीडिया में आपको एक से बढ़कर एक कंटेंट प्रोवाइडर भी दिखे जिनके लाखो चाहने वाले है और उनके वीडियो को लाखो बार देखा जाता है। पहले जो कार्यक्रम आप टेलीविजन में देखने के लिए हफ्ते रुकते थे अब वैसा ही हुबहू आपको सोशल मीडिया में नए अंदाज में देखने को मिलता है। जो सबसे ज्यादा लोकप्रिय हुआ वो हुआ फूड ब्लॉगिंग।
जी हां फूड ब्लॉगिंग जिसमे प्रस्तुतकर्ता कुछ चुनिंदा जगह पर जाकर वहा के व्यंजनों को आप तक अपने अंदाज में पहुंचाता है।

यह एक ऐसा काम है जिसमे अगर प्रस्तुतकर्ता को खाने की समझ है तो वह उस खाने से जुड़े सारे तथ्य आपके सामने रख देता है जिसे सुनना और देखना बोहोत आनंदमय होता है। यह वो कार्य है जिससे आप खाने के ओर आकर्षित होते हो। बोहोत सारे फूड ब्लॉगर्स भारत में ऐसे है जो भारत भ्रमण करते करते आपको हर एक क्षेत्र के व्यंजनों से रूबरू कराते है।

अगर आप आज यूट्यूब, फेसबुक और इंस्टाग्राम को देखे तो कही न कही आपको इनके होने का गहरा प्रभाव दिखता है। कुछ फूड ब्लॉगर्स का काम सिर्फ इतना है कि एक जैसे खाने को गली गली में ढूंढना और उसे विश्वविख्यात कहना।उनके हिसाब से वह जिस किसी भी खाने के स्टॉल की वीडियो बनाते है वो सबसे लोकप्रिय है ।
देवाशीष पांडे , शेफ

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article