20.2 C
Dehradun

रेखा आर्य ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा विपक्ष का काम केवल भ्रांति फैलाना।

Must read

देहरादून:। आज यमुना कॉलोनी स्थित कैम्प कार्यालय में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने प्रेसवार्ता की। प्रेसवार्ता में मंत्री रेखा आर्या ने आंगनबाड़ी बहनो/विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों को जारी किए गए पत्र पर अपनी बात रखी। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि विभाग द्वारा जारी पत्र को लेकर कई तरह की भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा की विभाग द्वारा जारी पत्र में कहीं पर भी यह नही कहा गया है कि अगर कोई भी शिवालयों में जलाभिषेक नही करेगा तो सम्बंधित व्यक्ति पर कार्यवाही की जाएगी। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि यह सभी लोगों की स्वेच्छा पर निर्भर करता है कि वह अपने नजदीकी शिवालयों में जलाभिषेक करें अथवा ना करें।

इस दौरान मंत्री रेखा आर्य ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि विपक्ष का काम सिर्फ भ्रांति फैलाना है, मंत्री रेखा आर्या ने साथ ही कहा कि विपक्ष का काम अच्छाई में भी बुराई ढूंढने का है। उनके द्वारा लिया गया यह संकल्प पवित्र है जिसमें कहीं ना कहीं लैंगिक असमानता को समानता की ओर लाने पर कार्य किया जा रहा है। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उनकी यह कोशिश है कि जब उत्तराखंड अपना रजत जयंती वर्ष मना रहा हो तब देवभूमि में लिंगानुपात हजार बालको पर हजार बालिकाओ का हो।

अपनी 25 किलोमीटर की पैदल कांवड़ यात्रा को लेकर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उनकी तरफ से समाज के सभी लोगों को इस पुनीत कार्य मे भागीदारी बनने के लिए आमंत्रित किया जाता है। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इस कांवड़ यात्रा के जरिये उनकी कोशिश है कि समाज मे बेटियो के प्रति फैली दुर्भावना को खत्म किया जाए और उत्तराखंड जिसे की हम देवभूमि कहते हैं वहां पर बेटियों को देवी के समान अधिकार मिले और वह भी समाज मे लड़कों के बराबर खड़ी हो सकें।
मुद्दा टीवी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article