13.3 C
Dehradun

नैनीताल पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान

Must read

हल्द्वानी।एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट द्वारा जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत और जिले को नशा मुक्त बनाए जाने को लेकर समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रो में प्रभावी चैकिंग कर नशे की तस्करी एवं बिक्री करने वालो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
जिसके क्रम में हरबन्स सिंह एस0पी0सिटी हल्द्वानी के निर्देशन में बुधवार को संजय कुमार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआँ के नेतृत्व में उपनिरीक्षक कृपाल सिह द्वारा गुमटी हल्दूचौड़ आकृति स्टोन जाने वाले रास्ते के पास लालकुआँ से चैकिंग के दौरान वाहन संख्या UA04 D-1243 अल्टो कार को रोककर चैक करने पर अभियुक्तगण 1- अब्दुल हसन पुत्र साबिर हसन निवासी इन्द्रानगर निकट नैनीताल पब्लिक स्कूल थाना बनभूलपुरा उम्र- 32 वर्ष , 2- शिवदत्त भट्ट पुत्र गोवर्धन भट्ट निवासी उलधन झनकट थाना खटीमा जनपद उ0सिं0नगर उम्र- 28 के कब्जे से 92 नशीले इन्जेक्शन जिसमें 1- 46 इन्जेक्शन
Buprenorphine Injection IP Bupine 2ml व 2- 46 इंजेक्शन Pheriramine madeate Injection 10 ml व सिरिन्ज 60 अदद sterivan 5 ml बरामद किया गया । जिसके सम्बन्ध में कोतवाली लालकुआँ में मुकदमा एफआईआर न0- 206/22 धारा 8/22/ 60 NDPS ACT पंजीकृत किया गया है । अभियुक्तगणो से इतनी अधिक मात्रा में नशीले इन्जेक्शन बरामद होने के सम्बन्ध मे पूछताछ की गयी तो अभियुक्तगणो ने बताया कि हम उक्त इन्जेक्शन बनभूलपूरा हल्द्वानी के रहने वाले मौ0 वसीम उर्फ राजू काली जो आजकल बहेड़ी बरेली मे रहता है उससे लेकर आये थे उक्त इनंजेक्शन हम हल्द्वानी व आस पास के क्षेत्र मे बेचकर पैसे कमा लेते है यह इन्जेक्शन हम दोनो ने आपस मे पैसे मिलाकर खरीदे थे तथा इन इन्जेक्शनो को बेचकर होने वाला फायदा हम दोनो आपस मे बांट लेते है ।
अभियुक्त मौ0 वसीम उर्फ राजू काली की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में टीम गठित कर कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्तगणों के आपाराधिक इतिहास के सम्बन्ध में भी जानकारी की जा रही है ।अभियुक्तगणों को रिमाण्ड हेतू माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम
1-उ0नि0 कृपाल सिह
2-कानि0 किशन नाथ
3-कानि0 अनिल शर्मा
4-कानि0 मुमताज आलम

मुद्दा टीवी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article