हल्द्वानी,उत्तराखंड मे 8 मई 2022 से जो सदभावना यात्रा शुरू की गई थी वह अपने अन्तिम पड़ाव पर कल रात देहरादून पहुंची, आज सर्वोदय मंडल ,नव गठित शांति समिति,महिला मंच,किसान सभा,बीज आंदोलन एवं अन्य कई संगठनों द्वारा कचहरी परिसर स्थित शहीद स्थल पर श्रद्धासुमन के उपरांत, सभी यात्रियों का पुष्प देकर स्वागत किया गया। यात्रा के सदस्यों ने पूरी यात्रा के अनुभवों और आम जनमानस की प्रतिक्रिया से अवगत कराया,जिसका निष्कर्ष यही था कि मे जो सदभावना है उसको हर दशा मे बनाए रखना है।लगभग पूरी यात्रा मे सम्मिलित रहे संयोजक भुवन पाठक,इस्लाम हुसैन,शोभा बिष्ट,रीना इस्लाम,सुंदर बरोलिया,नरेंद्र कुमार,परमानंद भट्ट,त्रेपान सहित सभी सदस्यों ने अपने विचार प्रकट किए। सर्वोदय मंडल देहरादून के जिला अध्यक्ष यश वीर आर्य ने सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि यदि सभी लोगों की भावनाओ का आदर हो तो सद्भावना स्वतः ही हो जायेगी रामधुन , ईश्वर अल्ला तेरो नाम और सद्भावना गीत भी गाए गाए l कार्यक्रम का संचालन करते हुए शांति दल की संयोजक कमला पंत ने बताया i कि आगे यात्रा टीम के साथ मिलकर संयुक्त रूप से यहां दो तीन कार्यक्रम किए जाएंगे ,18 जून को खाराखेत गाँव मे सुबह 8 बजे से और 19 जून को सायं 7 बजे कैंडल शांति मार्च गांधी पार्क से घंटाघर अम्बेडकर चौक तक जहां पर ‘हम भारत के लोगों’ द्वारा अंगीकृत संविधान की उद्देश्यिका के प्रति संकल्प बद्ध रहने की प्रतिज्ञा लेंगे और वहीं पर सर्व धर्म सभा करके कार्यक्रम का समापन करेंगे I 20 जून को 10 बजे हम सभी शांति दल के साथी , सद्भावना यात्रा के साथियों के साथ गांधी पार्क से प्रेस क्लब तक शांति मार्च करते हुए वहां सद्भावना यात्रा टीम के द्वारा आहूत सद्भावना सम्मेलन में भी भाग लेंगे I
यहीं 40 दिवसीय सद्भावना यात्रा की टीम अपनी इस यात्रा के समापन की घोषणा करेगी और हम सभी इस मुहिम को उत्तराखंड में लगातार जारी रखने का संकल्प लेंगे , ताकि उत्तराखंड में हमेशा शांति सद्भाव का वातावरण बने रहे I इस अवसर पर,विजय महाजन,राजीव नारायण बहुगुणा साहब सिंह सजवान,बीजू नेगी,डॉक्टर विजय शंकर शुक्ला,निर्मला बिष्ट,नीरू शर्मा,रश्मि पैनुली,सुशील सैनी,पद्मा गुप्ता,सुरेश नेगी,अरुण कुमार ,प्रयाग दत्त सहित अनेक महिला पुरुष उपस्थित रहे।
मुद्दा टीवी