नैनिताल। यूथ कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष सूरज पांडे के नेतृत्व में आज नैनिताल में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ ED की कार्यवाही के विरोध में केन्द्र सरकार का पुतला दहन किया गया।
इस मौके पर यूथ कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सूरज पांडे ने कहा कि पिछले 3 दिनों से ईडी के द्वारा जिस प्रकार से हमारे नेता श्री राहुल गांधी जी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है वह पूरी तरीके से पक्षपातपूर्ण है और सरकार जानबूझकर ईडी के बहाने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी को परेशान कर रही है।
इसी के विरोध में आज हम सब युवाओं ने मिलकर केंद्र की मोदी सरकार का पुतला दहन किया है ताकि सरकार जागे और ईडी राहुल गांधी जी के साथ पक्षपात पूर्ण रवैया छोड़ दे।
वही इस मौके पर एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष शुभम बिष्ट ने कहा कि यह सरासर गलत है और सरकार जानबूझकर ईडी के बहाने कांग्रेस अध्यक्ष को निशाना बना रहे हैं क्योंकि राहुल गांधी ही देश के एक ऐसे नेता है जो मोदी सरकार के खिलाफ बोल रहे हैं।
मुद्दा टीवी।