20.2 C
Dehradun

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा, राहुल गांधी को आख़िर क्यों बैठाया गया है इतनी देर तक

Must read

दिल्ली।पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राहुल गांधी को ईडी ऑफिस में लगातार बैठाए रखने पर और सुबह से लगातार सवाल पूछने पर नाराजगी जाहिर की है अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने अपनी फेसबुक वॉल पर लिखा है,,एक बड़ा सवाल है, Rahul Gandhi जी को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया, आखिर पूछताछ की एक समयावधि क्या होनी चाहिए? आपने दो सत्रों में राहुल गांधी जी से पूछताछ की और इस समय रात के 10 बजने जा रहे हैं और सुबह आपने उनको 10:30 बजे सम्मन कर दिया था तो आप लगातार कितनी देर एक व्यक्ति से पूछताछ कर सकते हैं! क्या इंप्रेशन आप इतने पूछताछ के आधार पर देना चाहते हैं? यदि यह सरकार की ज्यादती का प्रतीक नहीं है, तो मैं समझता हूं कोई भी जांच एजेंसी, किसी व्यक्ति को पूछताछ के लिए बुलाया और इतनी देर उसके नागरिक अधिकार का हनन नहीं कर सकती है और न करने की हिम्मत कर सकती है, यह सब केंद्र सरकार के इशारे पर हो रहा है! जितना आप राहुल गांधी जी को परेशान करेंगे, उनकी आवाज को दबाने की कोशिश करेंगे, उतने ही वह मजबूत होकर के उभर करके सामने आएंगे इस बात को भाजपा को ध्यान में रखना चाहिए।,,

मुद्दा टीवी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article