24.2 C
Dehradun

हल्द्वानी, सड़क हादसे में युवा की मौत

Must read

हल्द्वानी : मंडी पुलिस चौकी क्षेत्र के बरेली रोड पर दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हुई है जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है । रविवार देर शाम बाइक हादसे में इंदिरानगर हल्द्वानी के एक युवक की मौत हो गई जबकि बाइक सवार एक युवक घायल हो गया ।
जानकारी के अनुसार देर रात लाल कुआं से हल्द्वानी की ओर आ रहे बाइक संख्या यूके 04 सी 2971 से दो युवक हल्द्वानी की तरफ जा रहे थे। मंडी चौकी से कुछ ही दूरी पर कई वाहन सड़क के किनारे खड़े थे, सड़क किनारे खड़े कैंटर संख्या यूके 04 सीबी 9755 से अनियंत्रित बाइक टकरा गई। बाइक में सवार बनभूलपुरा निवासी इंद्रा नगर बरसाती साबरी मस्जिद के पास वार्ड नंबर 33 कफील अहमद पुत्र रईस अहमद 26 व उसका साथी मो आसिफ 23 घायल हो गए।जिन्हें स्थानीय लोगों ने सुशीला तिवारी अस्पताल पहुँचाया। जहां कफील अहमद ने दम तोड़ दिया।

राहुल दुमका हल्द्वानी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article