देहरादून के झाझरा रोड स्थित विज्ञान भवन में बीते शनिवार को एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। अतिथि व्याख्यान मशहूर अमेरिकी आर्कियोलॉजिस्ट और प्रोफेसर जोनाथन मार्क केनोयर के द्वारा किया गया । जिसका विषय था ‘प्राचीन सिंधु घाटी शहरों में जीवन ,कला ,शिल्प और भोजन। इस विषय पर प्रोफेसर जोनाथन करीब डेढ़ घंटे तक अपने ज्ञान को लोगों के साथ साझा किया।
प्रोफेसर जोनाथन मार्क केनोयर को सुनने के लिए देहरादून के विभिन्न कॉलेज एवं विश्वविद्यालय से छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक पहुंचे हुए थे। मौके पर मौजूद छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकों ने , प्रोफेसर से अपने प्रश्न को पूछा जिसका उत्तर प्रोफेसर जोनाथन ने बहुत ही सरलता से दिया। प्रोफेसर जोनाथन मार्क केनोयर ने 1983 में कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले में अपनी कला स्नातक, परास्नातक और डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की, प्रोफेसर सिंधु घाटी सभ्यता में पेशेवर विशेषज्ञ के तौर पर काम कर रहे हैं।
साथ ही वह अमेरिकी विश्वविद्यालय मेडिसन में एंथ्रोपोलॉजी के प्रोफेसर भी रह चुके हैं।
व्याख्यान के बाद छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक काफी खुश नजर आए। विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों का कहना था कि शहर में ऐसे व्याख्यान का समय-समय पर आयोजन किया जाना चाहिए , जिससे छात्रों के ज्ञान में वृद्धि होगी।
राजगुरू मुद्दा टीवी।