20.2 C
Dehradun

हल्द्वानी, यूथ कांग्रेस ने सीएम को दिखाए काले झंडे।

Must read

हल्द्वानी :- यूथ काग्रेस महानगर अध्यक्ष हेमन्त साहू के नेतृव में दर्जनों काग्रेस कार्यकर्ताओ ने सीएम के हल्द्वानी आगमन का काले झंडे के साथ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

इस दौरान पुलिस व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस हुई।
काग्रेस कार्यकर्ताओ ने यूथ महानगर अध्यक्ष हेमन्त साहू की अगुवाई में आईएसबीटी के निर्माण, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम को तत्काल चालू करने, रिंग रोड का निर्माण, युवाओं को रोजगार मुहैया करवाने ,बदहाल सड़के ,बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था ठीक करने समेत अन्य मुद्दों को लेकर सीएम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

इस मौके पर यूथ कांग्रेस महानगर अध्यक्ष हेमन्त साहू ने कहा प्रदेश की धामी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है युवा रोजगार के लिये भटक रहे धामी जी उपचुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग करने में व्यस्त रहे। जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करते हुऐ आईएसबीटी रिंग रोड स्टेडियम को आधर में लटका दिया जिससे जनता में प्रदेश सरकार पर गहरा रोष व्याप्त है। जब भी जनता की आवाज उठाई जाती है सरकार पुलिस को आगे कर जनता की आवाज दबा रही है जिसका यूथ कांग्रेस उग्र विरोध करेगा ।
जिला अध्यक्ष शोशल मीडिया

हिमान्शु गाँधी व कांग्रेस नेत्री दीपा खत्री ने कहा आम जनता मंहगाई बेरोजगारी की वजह से आपने जीवन यापन के लिए संघर्ष कर रही है। सरकारी विभागों में रिश्वत खोरी चरम पर है।
विरोध प्रदर्शन में पंकज कश्यप सहिल राज सचिन राठौर दीपा खत्री हैप्पी माहेश्वरी हर्ष प्रसाद हिमांशु गाँधी नन्दनी खत्री शिवकुमार कैलाश कोहली नन्हे कशयप समेत अन्य काग्रेसी मौजूद रहे।
राहुल दुमका मुद्दा टीवी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article