20.2 C
Dehradun

घोड़ाखाल मे 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत।

Must read

निकटवर्ती क्षेत्र घोड़ानाला खेल के मैदान के पास रहने वाली 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गयी, पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है।कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत वीआईपी गेट घोड़ानाला खेल मैदान के पास के रहने वाली युवती प्रिया उम्र 19 वर्ष पुत्री स्वर्गीय श्याम सिंह का बीती रात लगभग 11 बजे घर के छत के पंखे से लटकता हुआ शव बरामद हुआ, मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर रात में ही पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया।कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार के अनुसार 19 वर्षीय प्रिया अपनी दीदी रेनू और जीजाजी संजू शर्मा के साथ में रहती थी, एक माह पूर्व उसके पिता की भी मृत्यु हो चुकी है, उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।विदित रहे कि उक्त परिवार मूल रूप से लालकुआं नगर के वार्ड नंबर 2 का निवासी है। यह लोग 3 माह पूर्व ही घोड़ानाला क्षेत्र में रहने के लिए गए थे, मृतका के जीजा संजू शर्मा का कहना है कि रात को लगभग 10 बजे वह उसकी पत्नी रेनू और साली प्रिया साथ ही खाना खा रहे थे, तभी अचानक प्रिया उठ कर दूसरे कमरे में चली गई, और अंदर से उसने दरवाजा बंद कर लिया।कुछ देर बाद वह लोग प्रिया को बुलाने उसके कमरे में जाने लगे तो दरवाजा भीतर से बंद था, कुछ देर खटखटाने के बाद जब दरवाजे को जोर से धक्का मारा तो वह पंखे के कुंडे से लटकी हुई थी, यह दृश्य देखकर वह अवाक रह गए, आनन-फानन में पुलिस को बुलाकर प्रिया के शव को उतारा गया। उक्त घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।
राहुल दुमका।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article