20.2 C
Dehradun

प्रधानमन्त्री के जागेश्वर दौरे के लिए तैयारिया जोरो पर, चकाचक हुई आस पास की सड़के।

Must read

अल्मोडा। मानखंड को विकास की नई दिशा की ओर ले जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 अक्टूबर को दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री अपनी कुमाऊं यात्रा की शुरुआत अल्मोड़ा में स्थित जागेश्वर धाम से करेंगे। यह धाम अपने पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व के लिए काफी प्रसिद्ध है और इसकी बहुत ज्यादा मान्यता है। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री अपनी यात्रा के दौरान आदि कैलाश और पार्वती सरोवर के दर्शन भी करेंगे। साथ ही आइटीबीपी के जवानों से भी मिलेंगे, वहीं प्रधानमंत्री लोहाघाट में मायावती आश्रम में रात्रि को विश्राम करेंगे और 13 की सुबह को दिल्ली लौटेंगे।

सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जागेश्वर धाम के दौरे के लिए तैयारिया जोरों पर हैं है सड़कों को चकाचक किया जा रहा है जिसके कारण रूट डायवर्जन भी हो रहा है और लोगों को जागेश्वर जाने के लिए 15 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है इसका कारण यह है कि आर्जातोला जागेश्वर मोटर मार्ग पर डामरीकरण का होना साथ ही इस मार्ग पर पूर्ण रूप से आवाजाही बंद कर दी गई है। जागेश्वर धाम में हर रोज आने वालों श्रद्धालुओ की संख्या अधिक होती है जिनमे बाहरी राज्यों और विदेशो से आए श्रद्धालु अधिक होते है प्रधामंत्री की सुरक्षा को देखते हुए कुछ समय के लिए बाहरी व्यक्तियों की एंट्री बंद कर दी गई है।

वही सुरक्षा कर्मी भी अपने कार्यों में लगे हुए हैं और पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। साथ ही जिले में आने जाने वालों की भी सख्ती से चैकिंग की जा रही है। प्रधानमंत्री, नारायण आश्रम के साथ मायावती आश्रम और जागेश्वर धाम भी जाएंगे और यह वहां आने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे।

साक्षी सिंह, मुद्दा टीवी ख़बर

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article