26.2 C
Dehradun

हनुमान अंश फिल्म को OTT ने कर दिया था रिजेक्ट, फिर हुआ ऐसे चमत्कार हो गई 80करोड़ पार

Must read

भारत देश के प्रसिद्ध संत नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित हिंदी फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। 2 करोड़ में बनी ये फिल्म 80 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। इस फिल्म की शानदार सफलता के बाद इस फ़िल्म के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने अब इस फिल्म से संबंधित एक बात बताई है साथ ही अपने संघर्ष के दर्द को बया किया है उन्होंने बताया रिलीज से पहले उन्हें ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म्स पर अपमान का सामना करना पड़ा था। ओटीटी वालों ने उनकी फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था ।
फिल्म डायरेक्ट ने कहा कि फिल्म की शुरुआत केवल 25 शोज से हुई थी और पहले दिन फिल्म ने केवल 10 लाख कमाए। लेकिन दर्शकों के ‘वर्ड ऑफ माउथ’ के कारण फिल्म के शोज तेजी से बढ़े। और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ जैसी बड़े बजट की फिल्म को भी पीछे छोड़ दिया है। और अगर कमाई की यही स्पीड रही तो ये फिल्म बहुत जल्द 100करोड़ के क्लब में शामिल हो जायेगी।

मुद्दा टीवी

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article